Jagannath Temple’s Gem Store Opened: 46 वर्ष बाद जगन्नाथ मंदिर का खोला गया रत्न भंडार, दरवाजा खुलते ही एसपी हो गए बेहोश

Jagannath Temple's Gem Store Opened: After 46 years, the gem store of Jagannath temple was opened, SP fainted as soon as the door opened

Jagannath Temple’s Gem Store Opened: ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार आखिरकार खोल दिया है। इस रत्न भंडार को लकड़ी के छह बक्सों में सील कर दिया है। बताया जाता है कि जगन्नाथ मंदिर में रत्न का भंडार है। इस रत्न भंडार की रक्षा बड़े-बड़े सांप करते हैं। इस रत्न भंडार को खोलना आसान नहीं है लेकिन ओडिशा प्रशासन ने मंदिर के रत्न भंडार को खोल दिया है। जानकारी के अनुसार 14 जुलाई 2024 को  दोपहर में  सरकार के प्रतिनिधि मंडल और कुछ सेवादार सहित 11 लोगों ने मंदिर के रत्न भंडार का दरवाजा के ताले तोड़कर  अंदर प्रवेश हुए। मंदिर में रत्न का भंडार मिला है। हालांकि समय की कमी के कारण रत्नों की गिनती नही हुई है। यहां से मिले कीमती सामान की डिजिटल लिस्टिंग की जाएगी। अभी इस कीमती सामान को लकड़ी के छह बड़े-बड़े बक्सों में सील किया है। 46 साल बाद रतन भंडार को खोला गया है। बताया जा रहा है कि 1978 में दरवाजा खोला गया था। 2018 में भी कोर्ट के निर्देश पर रत्न भंडार खोलने की कोशिश की लेकिन असली चाबियां नहीं मिल सकी थी। 

दूसरा दरवाजा खुलते ही बेहोश हुए SP
जानकारी के अनुसार रत्न भंडार का दूसरा दरवाजा खुलते ही एसपी पिनाक मिश्रा अचानक बेहोश हो गए। हालांकि अभी बेहोश होने का कारण पता नहीं चल पाया है। बेहोश हुई सपा का मंदिर परिसर में ही इलाज किया गया है।
लकड़ी के बॉक्स में सील किया खजाना
रत्न भंडार में नहीं मिले सांप
अक्सर लोग बताते थे कि जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में बड़े-बड़े सांप है और यह सांप रन खजाने की रक्षा करते हैं। लेकिन रविवार को जब रत्न भंडार खोला गया और प्रतिनिधि मंडल खजाने के बाहर आए तो उन्होंने बताया कि खजाने के अंदर कोई साँप नहीं मिले है। हालांकि प्रतिनिधि मंडल के साथ टीम में सांप पकड़ने वाले सपेरों को अंदर ले जाया गया था। ताकि साँप मिलने पर उसे पकड़ा जा सके। लेकिन भंडार के अंदर साँप नहीं मिले है।

Related Articles

Back to top button