MP IMD Alert Today: मध्य प्रदेश के एक दर्जन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जाने ताजा मौसम अपडेट
MP IMD Alert Today: Heavy rain alert in a dozen districts of Madhya Pradesh, know the latest weather update
MP IMD Alert Today: मध्य प्रदेश के लगभग एक दर्जन जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग भोपाल में रविवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंठवा, खरगौन, बड़वानी, अलिराजपुर, धार, इंदौर, छिंदवाड़ा, बालाघाट और पांढुर्णा जिले में भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में 65 से 115 मिमी तक बारिश हो सकती है।
इन जिलों में माध्यम बारिश की संभावना
मप्र के ही भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अगरमालवा,मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला सिंगरौली, सीधी, रीवा, गऊमंत्र, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, गंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मेहर जिलों में कही- कही माध्यम से तेज बारिश हो सकती है।



