Gold- Silver Price Today 2 july 2024: आज दूसरे दिन भी सोना हुआ सस्ता और चांदी के दामों में हुई बढ़ोतरी
Gold- Silver Price Today 2 July 2024: Gold became cheaper today for the second day and silver prices increased
Gold- Silver Price Today 2 july 2024: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 2 जुलाई 2024 दिन मंगलवार को सोने के दाम कम और चांदी के दामों में बढ़ोतरी हुई है। (Gold Silver Price) सोने की कीमत 71 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 88000 प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक मंगलवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 71858 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 65822 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 53894 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 42037 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। मंगलवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 88085 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।


