UP Hathras Satsang Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़, 116 लोगों की दर्दनाक मौत, CM योगी ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

UP Hathras Satsang Stampede: Stampede during Satsang in Hathras, Uttar Pradesh, 116 people died tragically, CM Yogi sought report in 24 hours

UP Hathras Satsang Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस स्थित फुलरई गाँव में सत्संग के समय भगदड़ मच गई। भगदड़ में 116 लोगो की मौत हो गई है। 100 से अधिक लोग घायल हो गए है। घायलों को नजदीक अस्पताल भर्ती किया है। घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार यूपी के हाथरस जिले से लगभग 50 किमी दूर फुलरई गाँव मे मंगलवार को भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। दोपहर में सत्संग खत्म होने के बाद बाबा कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलने लगे और भीड़ बाबा के चरण स्पर्श करने दौड़ पड़ी। तभी कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई। लोग एक दूसरे को भीड़ में रौंदते हुए निकलने लगे। इस भगदड़ में 116 लोगों की मौत होने की अधिकारियों ने पुष्टि की है।

हादसे के बाद दो मंत्री, डीजीपी सहित अधिकारी मौक़े पर पहुँचे और घायलों को अस्पताल पहुंचा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को घटना की 24 घंटे में रिपोर्ट सौपने ने के आदेश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button