Betul Collector Action: राजस्व संबंधित कामकाज में लापरवाही, पटवारी को किया निलंबित
Betul Collector Action: Patwari suspended for negligence in revenue related work
Betul Collector Action: जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत के आधार पर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा अभिलेख दुरुस्त करने के संबंध में दिए गए निर्देशों में लापरवाही पूर्वक कार्य करने के चलते तहसीलदार घोड़ाडोंगरी की रिपोर्ट पर एसडीम द्वारा हल्का पटवारी को निलंबित कर दिया गया है।कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश प्रियेश नामदेव को शाहपुर एसडीएम अभिजीत सिंह ने कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबन की कार्रवाई की है। निलबंन अवधि में पटवारी का मुख्यालय कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी रा.शाहपुर नियत किया गया है।जारी आदेश में एसडीएम शाहपुर ने बताया कि मोहबत पिता मकडु तुमडान ने मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी से न्यायालय नायब तहसीलदार चोपना के राजस्व प्रकरण कमांक/0377/अ-6/2022-23 में पारित आदेश 19 जनवरी 2024 के अनुसार हल्का पटवारी प्रियेश नामदेव द्वारा अभिलेख दुरूस्त नहीं किये जाने के संबंध में शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने शाहपुर एसडीएम को जांच के आदेश दिए। इस संबंध में पटवारी को 25 जून 2024 को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। जिसमें श्री प्रियेश नामदेव के द्वारा जबाव प्रस्तुत किया जो संतोषजनक नहीं पाया गया।तहसीलदार घोडाडोंगरी के प्रतिवेदन अनुसार पटवारी श्री प्रियेश नामदवे हल्का पटवारी मालवर के द्वारा राजस्व प्रकरण कमांक/0377/1-6/2022-23 में पारित आदेश दिनांक 19 जनवरी 2024 आज दिनांक तक अमल नहीं किया गया है तथा श्री नामदेव के द्वारा भू-राजस्व वर्ष 2024-25 की वसूली जना भी नहीं की गई। श्री प्रियेश नामदेव की कार्यशैली संतोषजनक नहीं पाई गई।
तहसीलदार घोडाडोंगरी के प्रतिवेदन से सहमत होते हुए पटवारी को उक्त कृत्य शासन व वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश, निर्देश के पालन में उदासीनत, लापरवाही प्रथम दृष्टया स्पष्ट होने से म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत श्री प्रियेश नामदेव पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है ।
195 प्रकरणों पर कलेक्टर ने की जनसुनवाई
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान 195 प्रकरणों पर कार्रवाई के निर्देश प्रदान किए। जनसुनवाई में राजस्व के 100, जिला पंचायत 23, पुलिस 24, एमपीईबी 8, नगर पालिका के 6 सहित अन्य विभाग के आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर मकसूद अहमद, एसडीम राजीव कहार, तहसीलदार जीडी पाठे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
गरीबी रेखा की सूची में नाम जोड़ने की मांग
बैतूल कोसमी निवासी राकेश मालवी ने गरीबी रेखा में नाम जोड़े जाने की मांग की है। आवेदन के माध्यम से बताया कि उनका नाम गरीबी रेखा की सूची में दर्ज नहीं हुआ है। जबकि उनका परिवार गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की श्रेणी में आता है एवं गरीबी रेखा की पात्रता रखते है। प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
कृषि भूमि पर अतिक्रमण
जाकिर हुसैन वार्ड बैतूल निवासी राजेन्द्र पिता भैयालाल पंवार ने बताया कि उनकी कृषि भूमि मौजा परसोड़ी बुजुर्ग प.ह.न. 50 एवं खसरा नंं. 23 रकबा 1.133 हे. पर अनावेदक जसाबाई पति भीमराव, नीलू बारपेटे पिता भीमराव द्वारा अतिक्रमण कर नदी का किनारा जेसीबी मशीन से खोद दिया गया है। अनावेदकों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके अलावा उनका मकान भी अनावेदकों ने ट्रैक्टर से धक्का मारकर गिरा दिया। करीब कई बार शिकायते दर्ज की गई, लेकिन आज तक कार्यवाही नहीं हो रही है। कलेक्टर ने अधिकारियों को जांच कर आवेदन का निराकरण किए जाने के निर्देश प्रदान किए।