Weather Alert Today: मध्य प्रदेश के इन जिलों में पहुंचा मानसून, तेज आंधी और गरज चमक के साथ होगी बारिश
Weather Alert Today: Monsoon has reached these districts of Madhya Pradesh, there will be rain with strong storm and thunder

Weather Alert Today: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तरी अरब सागर, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों में, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। मानसून की उत्तरी सीमा 23°N/60°E, 23°N/65″E, मुद्रा, मेहसाणा, उदयपुर, शिवपुरी, सिद्धि, चायबासा, हल्दिया, पाकुड़, साहिबगंज और रक्सौल से होकर गुजर रही है। अगले 3-4 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तरी अरब सागर, गुजरात राज्य, मध्य प्रदेश,राजस्थान के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के शेष हिस्सों , उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड , हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद के कुछ हिस्सों, पंजाब के उत्तरी हिस्सों और हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक एक चक्रवातीय परिसंचरण मध्य गुजरात के ऊपर माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुकते हुए पर सक्रिय है। इस चक्रवातीय परिसंचरण से लेकर मध्य प्रदेश और दक्षिण- पूर्व उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तर-पश्चिम बिहार तक माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर एक ट्फ़ अवस्थित है। अन्य चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश के ऊपर माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। इस चक्रवातीय परिसंचरण से लेकर पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश होते हुए पूर्वोत्तर असम तक माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर एक ट्रफ़ अवस्थित है। वहीं अन्य चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। साथ ही दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है।
25 जून को मप्र के इन जिलों में पहुँचा मानसून
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 25 जून 2024 को दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य प्रदेश के झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर, आगर, शाजापुर, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, टीकमगढ़, छत्तरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा और मऊगंज जिलों में प्रवेश कर चूका है।
अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने मंगलवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगली 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के बैतूल, अलिराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम,भोपाल, विदिशा, रायरीन, रािहीर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा खरगौन, बड़वानी, उज्जैन, देवास, खजापुर, अगरमालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंह, मुरेना, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, महला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा जिले में घर चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी है।



