Former Deputy Collector Nisha Bangre: पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने नौकरी वापसी के लिए सीएम से की मुलाकात, जाने कौन लेगा अंतिम फैसला

Former Deputy Collector Nisha Bangre: Former Deputy Collector Nisha Bangre met the CM for job reinstatement, know who will take the final decision

Former Deputy Collector Nisha Bangre: डिप्टी कलेक्टर से इस्तीफा देने के बाद पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे एक बार फिर से नौकरी में वापसी की कोशिश में लगी है। लेकिन नौकरी में वापसी का रास्ता आसान नही है। मध्य प्रदेश की पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने राजनीति में आने के लिए करियर को दांव पर लगाकर पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद अब निशा बांगरे फिर से नौकरी में वापसी को लेकर कोशिश में लगी है। जानकारी के मुताबिक निशा ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात कर नौकरी में वापसी को लेकर गुहार लगाई है। इस मामले में मध्य प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों का कहना है की जब एक बार इस्तीफा स्वीकार  कर लिया जाता है तो सरकारी सेवा में किसी को फिर से भर्ती करने के लिए कोई प्रावधान नही है।
कैबिनेट ले सकता है बड़ा फैसला
अधिकारियों का कहना है कि निशा बांगरे को सेवा में वापस लाने की शक्तियां केवल मंत्रिमंडल के पास है। निशा ने  मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने इनकी बात को गंभीरता से सुना और मामला उच्च स्तरीय जांच में चल रहा है। कैबिनेट फैसला लेता है तो नौकरी वापस मिल सकती है। उल्लेखनीय है कि निशा ने राजनीति में कदम रखने के लिए अपने पद से इस्तीफा दिया। इस्तीफा मंजूर नहीं होने पर हाईकोर्ट तक का दरवाजा खटखटाया था। उस समय सरकार पर भी निशा ने गंभीर आरोप लगाए थे। आखिरकार उनका इस्तीफा मंजूर हो गया था। कांग्रेस पार्टी ने निशा को बैतूल जिले के आमला विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारने का आश्वासन दिया था लेकिन कांग्रेस ने निशा को उम्मीदवार नहीं बनाया और झटका दे दिया। 

Related Articles

Back to top button