Betul Education News: नियमों पर खरे नहीं उतरे तो 24 जून के बाद निजी स्कूलों की खैर नहीं, जांच करने बनेगी कमेटी

Betul Education News: If private schools do not follow the rules, then after June 24, there will be no mercy for them, a committee will be formed to investigate

Betul Education News: बैतूल निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम कसने के लिए शासन सख्त हो गया है। निजी स्कूल शासन के नियमों पर खरे नहीं उतरे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शासन ने निजी स्कूलों को 24 जून तक अपनी त्रुटियों को  सुधारने का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद निजी स्कूलों में त्रुटि पाई गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच एवं कार्रवाई के लिए जांच कमेटी बनाई जाएगी। कमेटी बनाने को लेकर कलेक्टर के पास अभी मामला लंबित है, जल्द ही कलेक्टर जांच कमेटी का गठन करेंगे। जानकारी के मुताबिक शासन ने सभी निजी स्कूलों को आदेश जारी किए हैं कि आगामी 24 जून तक स्कूल संचालकों को अपनी त्रुटियों को सुधारना होगा। शासन द्वारा जारी की गई गाइड लाइन अनुसार सभी स्कूल संचालित होंगे। किसी ने भी नियमों का पालन नहीं किया तो संबंधित स्कूल संचालकों पर एक्शन लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि निजी स्कूल संचालकों द्वारा स्कूल की यूनिफार्म खरीदने के लिए अपनी चहेती दुकान से बाध्य किया जाता है, लेकिन इस वर्ष सरकार ने इस संबंध में ऐसे निजी स्कूलों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 

जांच के लिए बनेगी तीन-तीन सदस्यीय कमेटी
जानकारी के मुताबिक निजी स्कूलों की मनमानी को रोकने के लिए कलेक्टर द्वारा तीन-तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया जाएगा। इस कमेटी द्वारा स्कूलों की जांच की जाएगी और पता लगाया जाएगा कि निजी स्कूल संचालकों द्वारा शासन के द्वारा जारी की गई गाइड लाइन का पालन किया जा रहा है या नहीं। किसी स्कूल द्वारा मनमानी करना पाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। बताया जा रहा है कि जांच के लिए गठित की गई टीम में एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस कमेटी का गठन 24 जून तक कर दिया जाएगा। गठित टीम 24 जून के बाद निजी स्कूलों की नब्ज टटोलना शुरू कर देंगे। 24 जून के बाद भी निजी स्कूल संचालन में कोई त्रुटि मिलती है तो संचालक पर कार्रवाई की गाज गिरना लगभग तय माना जा रहा है। हर हाल में निजी स्कूलों को शासन की गाइड लाइन का पालन करना होगा। 
इनका कहना….
– निजी स्कूलों को त्रुटि सुधारने के लिए 24 जून का अल्टीमेटम दिया है। स्कूलों की जांच के लिए तीन-तीन सदस्यीय टीम गठित की जाएगी। टीम गठन को लेकर कलेक्टर जल्द फैसला लेंगे। इस टीम द्वारा निजी स्कूलों की जांच की जाएगी। 
सुबोध शर्मा, जिला योजना अधिकारी, शिक्षा विभाग बैतूल। 

Related Articles

Back to top button