Central Bank Of India Vacancy: सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में निकली भर्ती, 10वी पास भी कर सकेंगे आवेदन
Central Bank Of India Vacancy: Recruitment in Central Bank of India, 10th pass can also apply
Central Bank Of India Vacancy: सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ने एक बार फिर भर्ती निकाली है। भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। जानकारी के मुताबिक सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ने सफाई कर्मी और सब स्टाफ के लिए 484 पदों के लिए भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया 21 जून 2024 से प्रारंभ होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जून 2024 है। इस भर्ती में उम्मीदवार को किसी भी बोर्ड से मैट्रिक पास हो या फिर स्टेट लैंग्वेज आती हो। बैंक ने अलग-अलग राज्यों के लिए वैकेंसी निकली है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश 78, बिहार 76, दिल्ली 21, राजस्थान 55, मध्य प्रदेश 24, झारखंड 20, छत्तीसगढ़ 14, महाराष्ट्र 118, उड़ीसा 02 और गुजरात में 76 पदों के लिए भर्ती निकली है। उम्मीदवार का सिलेक्शन ऑनलाइन रिटन टेस्ट के बेसिस पर किया जाएगा।
उम्मीदवार को आवेदन करने के लिए कैटिगरी के अनुसार फीस 175 रुपए से 850 रुपए तक देनी होगी। वेतनमान 8 लाख रुपये सालाना होगा। भर्ती संबंधित जानकारी के लिए अधिकृत वेबसाइट centralbankofindia.com पर जाकर लोगों कर सकते हैं। अधिकृत जानकारी मिलने के बाद ही आवेदन करें।



