Loksabha Election 2024: अयोध्या में भाजपा की हार से रामायण सीरियल के लक्ष्मण नाराज, कह दी यह बड़ी बात
Loksabha Election 2024: Ramayan serial's Laxman is angry with BJP's defeat in Ayodhya, said this big thing
Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में अयोध्या सीट से भाजपा की हार होने से रामायण सीरियल के लक्ष्मण नाराज हो गए। उन्होंने हार पर अपनी निराशा जाहिर की है। अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी के हार के बाद रामायण सीरियल के लक्ष्मण सुनील लहरी ने कहा कि अयोध्या वासियों पर अपने राजा के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया और कहां की हम यह भूल गए हैं कि यह वही अयोध्यावासी है जिन्होंने वनवास से आने के बाद माता सीता पर भी संदेह किया था। हिंदू वह कौन है जो ईश्वर प्रकट हो जाए तो उन्हें भी ठुकरा दे। इतिहास गवाह है कि अयोध्या वासियों ने हमेशा अपने सच्चे राजा के साथ विश्वास घात ही किया है। ऐसे लोगों पर धिक्कार है। आगे उन्होंने लिखा कि अयोध्या वासियों आपकी महानता को सादर नमन। आपने तो जब माता-सीता को नहीं छोड़ा तो राम को टेंट से निकालकर भव्य मंदिर में विराजमान करने वालों को धोखा देना कौन सी बड़ी बात है।इस तरह से सुनील लहरी ने भाजपा की हार पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
आपको बता दे कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में इस बार जनवरी में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन किया और रामलाल की प्रतिमा को टेंट से निकालकर भव्य मंदिर में स्थापित की गई। इस भव्य कार्यक्रम में पूरे देश के दिग्गजों को न्योता दिया गया। ऐसी स्थिति में सभी को उम्मीद थी कि अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी की भारी मतों से जीत होगी लेकिन 4 जून को आए चुनाव परिणाम में भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद से हार गए।



