Mp Weather Update: MP के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं
MP Weather Update: Rain alert in many districts of MP, winds will blow at a speed of 30 to 40 km per hour
Mp Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों में कर्नाटक के अधिकांश भागों में, महाराष्ट्र, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों में, बंगाल की खाड़ी के अधिकांश मध्य-पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी भागों के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। पश्चिम बंगाल तक माध्य समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक टूफ रेखा गुजर रही है। – साथ ही एक चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिणी गुजरात के ऊपर माध्य समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। वहीं एक शियर जोन 16 डिग्री उत्तर अक्षांश के सहारे मध्य समुद्र तल से 4.5 किलोमीटर और 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई के बीच अवस्थित है।मप्र इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग भोपाल ने गुरुवार को बताया कि अगले 24 घण्टों में मप्र के दतिया, सीधी, रीवा, मऊगंज, निवाडी ,सिहोर, बुरहानपुर, देवास, भोपाल, बैतूल, हरदा, खंडवा खरगौन, बड़वानी, इंदौर, शाजापुर, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, श्योपुर, सिंगरौली, सतना, अनुपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पार, छतरपुर, टीकमगढ़ मैहर, पांढुर्णा जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।



