Nursing Officer Vacancy 2024: भारतीय सेवा के अंतर्गत आने वाले( AFMC) ने बीएससी नर्सिंग ऑफिसर के पद के लिए भर्ती निकली है। जानकारी के अनुसार कुल 220 पदों के लिए भर्ती की जा रही है। भर्ती के लिए 11 मई 2024 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई 2024 है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार को 200 रुपये फीस देनी होगी। आवेदन करने वाली उम्मीदवारों को फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी में न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं पास होना आवश्यक है। उम्मीदवार की जन्म तिथि 1 अक्टूबर 1999 से 30 सितंबर 2007 के बीच होनी चाहिए।भर्ती संबंधित अधिक जानकारी भारतीय सेवा की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर लॉगिन सकते हैं। संपूर्ण जानकारी के बाद ही आवेदन करें।
Back to top button