Betul Barish News: बैतूल में तेज आंधी से उड़े टीन शेड, झमाझम बरसे बादल, 41.2 डिग्री की तपिश में घोली ठंडक

Betul Barish News: Tin sheds flew away due to strong storm in Betul, heavy rains brought coolness in the heat of 41.2 degrees

Betul Barish News: सोमवार शाम को जिला मुख्यालय पर तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश जन जीवन प्रभावित हो गया। तेज आंधी के कारण कई जगह टीनशेड  उड़ गए हैं। टिन शेड के कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह से तेज धूप खिली थी। शाम को लगभग 5:00 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और आसमान में घनघोर काले बादल छा गए और तेज हवा के साथ बारिश होना शुरू हो गई। आंधी चलने के कारण चक्कर रोड स्थित मारुति मार्बल के पास एक काम्प्लेक्स दुकान की टीन शेड उड़ गया। यह एक बड़ा हादसा होते टल गया है। बैतूल मुख्यालय पर लगभग एक घंटे तक तेज बारिश होते रही। बारिश के कारण कई जगह सड़कों पर जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई। अचानक तेज बारिश के कारण बाजार क्षेत्र में अपरा तफरी माहौल पैदा हो गया था। लोग बारिश से भीगने से बचने के लिए इधर- उधर भागते नजर आए। मौसम विभाग भोपाल ने सोमवार सुबह ही बारिश होने की एडवाइजरी जारी कर दी थी। बैतूल मुख्यालय के अलावा अन्य क्षेत्र में बारिश होने के समाचार मिले है। 
तेज गर्मी से मिली राहत
सोमवार शाम को हुई बारिश के कारण जिले वासियों को तेज गर्मी से राहत मिली है। बैतूल में सोमवार का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री पर पहुँच गया था। बारिश होने से तेज गर्मी से राहत मिली है। इस सीजन में सोमवार का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया। 

Related Articles

Back to top button