Mp Weather Today: मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जाने आगामी दिनों कैसे रहेगा मौसम का हाल

MP Weather Today: Alert of rain and thunderstorm in many districts of Madhya Pradesh, know how the weather will be in the coming days

Mp Weather Today: पश्चिमी विक्षोभ  के कारण मध्य प्रदेश के कई जिलों में घर चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग भोपाल में जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, अनुपपुर, टीकमगढ़ ,छत्तरपुर, भोपाल संभाग के जिलों में, नर्मदापुरम, बैतूल, इंदौर, देवास, अगरमालवा, गुना, अशोकनगर, श्योपुरकलां, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलिराजपुर, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, छिदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांडुर्णा जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान गरज- चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
मुलताई में जमकर बरसे बादल, गर्मी से राहत
बैतूल जिले के मुलताई में मंगलवार दोपहर को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज बारिश होना शुरू हो गई। बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई। लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार सुबह से ही धूप खिली थी, लेकिन दोपहर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और गरज चमक के साथ तेज बारिश होना शुरू हो गई। लगभग आधे घंटे तक तेज बारिश होते रही। बारिश के कारण बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का निर्मित हो गई। लोग बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थान ढूंढने के लिए मजबूर हो गए। बारिश और तेज हवा चलने से नगर की बिजली सप्लाई ठप हो गई। काफी देर तक बिजली सप्लाई बंद रहने से बिजली संबंधित कामकाज प्रभावित रहे। मुलताई नगर क्षेत्र के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में भी तेज बारिश होने के समाचार मिले है। इधर मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह एडवायजरी जारी की, जिसमें बैतूल जिले कुछ क्षेत्रों में तेज और मध्यम बारिश होने की संभावना जताई थी। अगले 24 घंटे के दौरान जिले के कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश होने और झंझावत एवं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोखेदार हवाएं चलने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button