Betul Road Accident: अज्ञात वाहन ने बाईक को मारी टक्कर युवक की मौत, पुलिस हादसे के8 जांच में जुटी
Betul Road Accident: Unknown vehicle hits bike, youth dies, police engaged in investigation of 8 accidents
Betul Road Accident: बैतूल- भोपाल हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने बाईक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो चुकी है। पाढर चौकी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार रात को बैतूल-भोपाल हाईवे महाकाल ढाबे के पास एक अज्ञात वाहन ने बाईक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में दिनेश पिता गुलाब उईके (40) निवासी बडगी की मौत हो गई है।बताया जा रहा है कि दिनेश पाढर से अपने गांव आ रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने बाईक को टक्कर मार दी। मृतक का रविवार सुबह जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।



