Betul Power cut : 22 जून को बैतूल शहर के इस एरिया में 4 घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई
Betul Power Cut: Power supply will be suspended for 4 hours in this area of Betul city on June 22.
Betul Power cut : बिजली कंपनी द्वारा 22 जून को 11 केव्ही गौठाना फीडर का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल शहर जोन-2 के प्रबंधक ने बताया कि सोमवार को 11 केव्ही गौठाना फीडर के मेंटेनेंस के चलते प्रातः 8 से दोपहर 12 बजे तक सोनाहिल कॉलोनी, चक्कर रोड, आशा किराना, वैष्णवी धाम, देश्री विहार, गोठी कॉलोनी, फांसी खदान, पाडी हॉस्पिटल, शारदा नगर, रानीपुर रोड बैतूल टाउन फेज 1 और 2, आस्था मॉल, वैष्णवी नगर आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि किन्ही अपरिहार्य कारणों से समय में परिवर्तन किया जा सकता है।



