Betul Crime News : किसानों को लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Betul Crime News: Police arrest three accused who robbed farmers.

Betul Crime News : बैतूल कोतवाली पुलिस में लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से मोबाइल और नगद राशि बरामद की है।

ऐसे दिया घटना की अंजाम

पुलिस के मुताबिक 18 जून की रात्रि करीब 01:00 बजे फरियादी भीमराव उइके निवासी चीजढाना अपने साथी सूरत के साथ खाद का पंजीकरण कराकर वापस घर जा रहे थे। खेड़ी में वन विभाग के बैरियर के सामने अज्ञात मोटरसाइकिल से आए तीन आरोपियों ने दोनों किसानों को डरा-धमकाकर उनके पास रखे नगद लगभग 65,000 रुपये व एक मोबाइल लूट लिए। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में  धारा 309, 311, 296, 3(5) भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

उक्त मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण विवेचना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमलेश खरपुसे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्र सुनील लाटा के निर्देशन में की गई। कोतवाली पुलिस द्वारा घटना के दूसरे दिन ही तकनीकी साक्ष्य की सहायता से अमन राज एक्सल, उम्र 23 साल, निवासी जयप्रकाश वार्ड गंज,  शिवा वाडिवा, उम्र 23 साल, निवासी ग्राम किल्लोद, थाना गंज,   शुभम सरनेकर, उम्र 23 साल, निवासी धनोरा, थाना कोतवाली   को  को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने लूट की घटना करना स्वीकार किया। आरोपियों से फरियादी का लूटा हुआ मोबाइल व खर्च के उपरांत बची शेष राशि 5500 रुपये नकद जब्त कर मामले का खुलासा करने में सफलता प्राप्त की गई।

आरोपियों को पकड़ने इनकी रही भूमिका

सराहनीय कार्य: निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक राकेश सरयाम, प्रधान आरक्षक शिव उइके, नानक राम, अजय उइके, आरक्षक नितिन चौहान, रोहित, ओंकार की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button