Betul Crime News : पत्नी को लेकर हुए विवाद में चाकू से किया जानलेवा हमला, आरोपी को किया गिरफ्तार,

Betul Crime News: Deadly attack with knife in a dispute over wife, accused arrested.

Betul Crime News :  बैतूल के थाना सांईखेड़ा पुलिस ने हत्या के प्रयास (जान से मारने की कोशिश) के एक गंभीर मामले का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
 पुलिस के मुताबिक फरियादी श्यामा पिता किसना देवरे, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम धाबला, थाना सांईखेड़ा द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 20 जून की  रात्रि लगभग 08:30 बजे आरोपी लालू धुर्वे ने अपनी पत्नी के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने की बात को लेकर नाराज होकर आनंदराव बारस्कर पर जान से मारने की नीयत से पीछे से लोहे के चाकू से हमला कर दिया।
आरोपी ने  गर्दन के दाहिने हिस्से एवं पीठ पर वार किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं तथा अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 109(1), 296(बी) भारतीय न्याय संहिता (BNS)* के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सांईखेड़ा पुलिस द्वारा तत्काल विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लालू धुर्वे को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का चाकू भी बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। गिरफ्तारी उपरांत आरोपी को  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

🔹 *सराहनीय भूमिका*

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सांईखेड़ा भैयालाल उईके, प्रधान आरक्षक विनय जायसवाल, प्रधान आरक्षक दिलीप झरबड़े, प्रधान आरक्षक राजकुमार धुर्वे, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र ठाकुर, आरक्षक बबलू धुर्वे, आरक्षक विनोद साहू, सैनिक प्रदीप, सैनिक शशि पवार एवं प्रधान आरक्षक चालक रविन्द्र नागले की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button