Railway Vacancy 2024: रेलवे में लोको पायलट के पद के लिए निकली बंपर भर्ती, दसवीं पास भी कर पाएंगे आवेदन

Railway Vacancy 2024: Bumper recruitment for the post of loco pilot in railways, tenth pass can also apply

फ़ाइल फ़ोटो

Railway Vacancy 2024: भारतीय रेलवे ने लोको पायलट के पद पर बंपर भर्ती निकली है। भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए यह अच्छा मौका है। भारतीय रेलवे ने SECR के तहत नागपुर रेलवे मंडल डिवीजन में असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर वैकेंसी निकली है। कुल 598 पदों के लिए भर्ती होनी है। जिसमें UR के 464 पद, SC के 89 पद, ST के 45 पद, शामिल है। भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्था से कक्षा दसवीं पास होना आवश्यक है। संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है। रेलवे भर्ती में आवेदन करने वाले अनारक्षित केटेगरी से संबंधित अभ्यर्थी की आयु सीमा 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एससी- एसटी कैटेगरी वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 47 वर्ष तक की गई है।

इस भर्ती के लिए सिलेक्शन कंप्यूटर आधारित टेस्ट के बेसिक पर की जाएगी। रेलवे ने इस पद के लिए वेतनमान 35400 रुपए प्रतिमा दिया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जून 2024 है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल वेबसाइट secret.indianrailways.gov.in लॉगिन कर सकते हैं। भर्ती की संपूर्ण जानकारी के बाद ही आवेदन करें।

Related Articles

Back to top button