Betul Traffic Jam Today: बरेठा घाट में कपास से भरे दो ट्रक पलटे, हाइवे पर लगा लंबा जाम

Betul Traffic Jam Today: Two trucks loaded with cotton overturned at Baretha Ghat, long jam on the highway

Betul Traffic Jam Today: भोपाल नेशनल हाईवे पर बैतूल के शाहपुर बरेठा घाट में एक ही स्थान पर दो ट्रक पलट जाने से जाम लग गया है बताया जाता है कि बरेटा घाट के मंदिर के पास टर्निंग पर ट्रक पलट जाने के कारण दोपहर 3:00 बजे के लगभग जाम लग गया है। सिंगल रोड होने के कारण यहां पर हर कभी जाम की स्थिति बनी रहती है। थाना प्रभारी जयपाल इनवाती ने बताया कि घाट की टर्निंग पर ट्रक क्रमांक RJ 20 GD02229 कपास से भरा हुआ था वहीं RJ 17 GA 7353 आम लेकर जोधपुर जा रहा था दोनों ट्रक एक ही दिशा में बैतूल से भोपाल की ओर जा रहे थे ट्रनिंग पर पलट जाने के कारण रास्ता जाम हो गया है। हालांकि कोई इसमें हताहत नहीं हुआ है। दो ट्रक पलट जाने के कारण जाम लगा हुआ है। वही जानकारी लगते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है एवं ट्रैफिक सामान्य करने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं।

मधुमक्खियां ने किया हमला
बरेठा घाट पर घटनास्थल पर मधुमक्खी के हमले के कारण पुलिस बल को भी मशक्कत करनी पड़ रही है जिसके कारण ट्रक हटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है मौके पर क्रेन पहुंच गई है लेकिन मधुमक्खियां के कारण ट्रक हटाने में दिक्कतें आ रही है।

Related Articles

Back to top button