Betul Road Accident Today: सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Betul Road Accident Today: 4 people died in road accidents, police engaged in investigation
Betul Road Accident Today: बैतूल जिले की अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए तीन सड़क हादसों में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस सभी हादसों की जांच में जुटी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आठनेर क्षेत्र के ग्राम सतनेर के पास शुक्रवार शाम को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में शिवकुमार पिता नत्थू सोलंकी उम्र 36 वर्ष निवासी पुसली की मौत हो गई है। हादसे के बाद युवक को आठनेरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया था यहां से जिला अस्पताल लेकर गए डॉक्टरों ने युवक मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक बाइक से पुसली से चिचोली जा रहा था तभी हादसा हो गया। दूसरा हादसा थाना आमला क्षेत्र के अंतर्गत जमदेही में हुआ है। पुलिस के मुताबिक सुकु पिता छोटे उइके 55 वर्ष पैदल सड़क पर कर रहा था तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सुकु को गंभीर हालत में आमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया था यहां से जिला अस्पताल रेफर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान व्रद्ध की मौत हो गई है। दोनों हादसे में घायल मृतकों का जिला चिकित्सालय में शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
दो बाइक के आमने-सामने भिड़ंत से दो युवकों की मौत
आमला – बोरदेही मार्ग स्थित बोरीखुर्द के निकट शुक्रवार देर रात 2 बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में 2 युवकों की जान चली गई। हादसे में एक अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुआ है। अमला थाना के एएसआई राममोहन यादव ने बताया कि बोरीखुर्द मार्ग पर रात 10 बजे के करीब दो बाइक की आपस में जोरदार भिंडत हो गई है।
हादसे में बाइक पर कचरबोह निवासी अशोक उइके और बुद्ध राम कुमरे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। इस हादसे में बाइक सवार 1 अन्य युवक सुरेश कुमरे कचरबोह गभीर घायल हो गया है। उसका अस्पताल में डॉ द्वारा प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि अशोक उइके बोरदेही में शादी समारोह में शामिल होकर वापस आ रहा था, इसी दौरान सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई है।
अस्पताल के डॉ.राकेश बचले ने दोनों युवकों को यहां मृत घोषित कर दिया गया। हादसे को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बाइक की भिड़ंत तेज गति में होने के कारण हुई है। भिडंत की आवाज लोगों को दूर तक सुनाई दी। इसके बाद दुर्घटना होने की जानकारी आमला पुकिस और 108 एम्बुलेंस को दी गई, लेकिन समय और एम्बुलेंस नहीं आने के बाद गम्भीर घायलों को निजी वाहन से आमला अस्पताल भेजा गया।



