Airtel Recharge Plan: एयरटेल के उपभोक्ताओं की हुई मौज, 549 का रिचार्ज प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड डाटा
Airtel Recharge Plan: Airtel customers are happy, unlimited data will be available in the recharge plan of Rs 549
Airtel Recharge Plan: भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ग्राहकों को कई बेहतर रिचार्ज प्लान उपलब्ध करा रही है। एक ऐसा ही रिचार्ज प्लान ( Airtel Recharge Plan) एयरटेल उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध करा रही है। एयरटेल के 549 रुपए के रिचार्ज प्लान में उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 2GB डाटा और 100 एसएमएस दिए जा रहे हैं। इससे रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 56 दिन की है। खास बात यह है कि इस रिचार्ज प्लान में 5G मोबाइल उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड डाटा दिया जा रहा है। 5G मोबाइल उपभोक्ता 56 दिन तक अनलिमिटेड डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। अनलिमिटेड डाटा का लाभ लेने के लिए उस क्षेत्र में 5G नेटवर्क होना आवश्यक है। प्रत्येक रिचार्ज प्लान पर मिल रहा कैशबैक
एयरटेल उपभोक्ताओं को प्रत्येक रिचार्ज प्लान कैशबैक दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक एयरटेल मोबाइल एप से रिचार्ज करने कैशबैक मिल रहा है। कैशबैक पाने के लिए एयरटेल मोबाइल ऐप से ही रिचार्ज करना होगा। 10 से 20 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। कैशबैक मिलने पर रिचार्ज सस्ता हो जाता है।

