Crime News Today : अभिनेता सलमान खान के घर के सामने अज्ञात बदमाशों ने की फायरिंग, देखिये घटना का वीडियो

Crime News: Unknown miscreants opened fire in front of actor Salman Khan's house, watch the video of the incident

Crime News:  अभिनेता सलमान खान के बांद्रा मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने रात के समय अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग करते हुए सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम इस पूरे मामले की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से फोन पर बात कर उनका हाल-चाल जाना। पुलिस को सलमान खान की सिक्योरिटी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह 5:00 बजे सलमान खान के घर के सामने अज्ञात लोगों ने फायरिंग की है। फायरिंग का एक वीडियो सामने आया है जिसमें अज्ञात बाइक सवार बदमाश फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली है। क्राइम ब्रांच की टीम सीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों की तलाश में लगी है। सलमान खान की सिक्योरिटी बढ़ा दी है। 

Related Articles

Back to top button