Mp Weather Update: मप्र के 40 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट, वज्रपात के साथ झोकेदार हवाएं चलने की संभावना

MP Weather Update: Rain alert in more than 40 districts of MP, possibility of gusty winds with thunderstorms

Oplus_131072

Mp Weather Update: वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में ईरान के ऊपर माध्य समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर मध्योपरी क्षोभमंडल की पछुआ पवनों के बीच एक टूफ के साथ 56° पूर्व देशांतर के सहारे 34° उत्तर अक्षांश के उत्तर में अवस्थित है। अन्य चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिणी राजस्थान और उससे लगे हुए उत्तरी गुजरात के ऊपर माध्य समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है। इस चक्रवातीय परिसंचरण से लेकर मध्य प्रदेश, छतीसगढ़ और दक्षिणी झारखंड होते हुए उत्तरी उड़ीसा तक माध्य समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक ट्रफ़ सक्रीय है।

इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने रविवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान मप्र के विदिशा, रायसेन, सिहोर, बैतूल, गुना, अशोकनगर, मुरेना, श्योपुरकला, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर और पांढुर्णा जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट और शहडोल संभाग के जिलों में, भोपाल, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अगरमालवा, मंदसौर, नीमच, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, रीवा, मऊगंज, सतना, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़, निमाड़ी और मैहर में  गरज चमक के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।15 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है। 
15 अप्रैल के बाद कम होगा पश्चिमी विक्षोभ का असर,
 अब धीरे-धीरे पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने लगेगा। असर कम होते ही गर्मी के तेवर बढ़ने लगेेंगे। मौसम विभाग ने जारी की गई एडवायजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 24 घंटे के बाद मौसम में धीरे-धीरे बदलाव आएगा और पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने लगेेगा। 15 अप्रैल के बाद से बारिश का दौर थमेगा और गर्मी कहर बरपाना शुरू करेंगी। रविवार को भी सुबह से तेज धूप खिली जिसके कारण लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। गर्मी से बचने के लिए लोग कूलर पंखा का सहारा लेने को मजबूर हुए। पिछले चार-पांच दिनों से बारिश के कारण तापमान में कमी आई थी, लेकिन अब तापमान बढ़ने लगेगा। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। अभी तक इस गर्मी में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा है। इसके बाद मौसम में बदलाव आने से तापमान में गिरावट आ गई। अब फिर से तापमान बढ़ने और भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। बार-बार बदलते मौैसम के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। इसका सीधा असर लोगों की सेहत पर भी देखने को मिल रहा है। बारिश होने पर तापमान एकाएक गिर जाता और धूप खिलने पर तापमान में बढ़ोत्तरी हो जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 15 अप्रैल के बाद बारिश का दौर थम जाएगा।

Related Articles

Back to top button