Betul Hanging News: लापता युवक का नीम के पेड़ पर फांसी पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Betul Hanging News: The body of a missing youth was found hanging from a neem tree, police started investigating

Betul Hanging News: बैतूल जिले के बैतूलबाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। बैतूलबाजार पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अमदर निवासी काशीनाथ पिता दमडिय़ा कनाठे (37) का शव नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि काशीनाथ बुधवार से ही घर से लापता था। जिसकी गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। शुक्रवार सुबह जानकारी मिली थी कि लापता युवक का शव फांसी पर लटका है। फांसी लगाकर आत्महत्या करने का कारण अभी सामने नहीं आया है।

पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। बयान दर्ज करने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट करने के बाद ही फांसी लगाने का कारण सामने आएगा। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। मर्ग कायम कर आत्महत्या मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button