Betul Today News: भोपाल से मुख्यमंत्री के साथ हेलीकॉप्टर से बैतूल पहुँचे विधायक हेमंत खंडेलवाल

Betul Today News: MLA Hemant Khandelwal reached Betul by helicopter with the Chief Minister from Bhopal

Betul Today News: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज के बाद अब वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के कायल हो गए है। जब भी विधायक मुख्यमंत्री से मिलते और समस्या बताने पर मुख्यमंत्री गंभीरता से ध्यान देते है।सीएम के साथ विधायक की नजदीकी कितनी अधिक है। यहां नजारा गुरुवार को देखने को मिला है।

दरअसल गुरुवार को लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रैली थी। इस रैली में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ यादव भी बैतूल पहुँचे। मुख्यमंत्री के साथ हेलिकॉप्टर में बैतूल विधायक श्री खंडेलवाल भी भोपाल से बैतूल आये है।  बहुत कम देखने मे आता है कि मुख्यमंत्री किसी विधायक को अपने साथ हेलिकॉप्टर में बिठाकर लाये। जिन विधायकों  से बहुत करीबी होती है तब होगी ऐसा नजारा देखने को मिलता है।  वैसे भी बैतूल विधायक श्री खंडेलवाल भाजपा का एक बड़ा चेहरा है। जिनकी दिल्ली से लेकर राजधानी भोपाल तक अच्छी पकड़ बनी है। 

Related Articles

Back to top button