Betul Crime News Today: बैतूल चक्कर रोड पर दिन दहाड़े लूट की घटना, इलेक्टिकल सामान लूटकर लेकर भागे बदमाश
Betul Crime News Today: Robbery incident in broad daylight on Betul Chakkar Road, miscreants ran away after looting electrical goods
Betul Crime News Today: जिले में बदमाशों के हौंसले बुलंद होते जा रहे है। लूट, चोरी सहित कई वारदातें बढऩे लगी है। चक्कर रोड बैतूल में दिन दहाड़े बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना से लोगों में दहशत फैल गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नैना बाई पति भीमराव धोटे (80) के यहां मकान बनाने का काम जारी है। मकान में बिजली फिटिंग के लिए इलेक्ट्रानिक सामान लगाकर रखा था। मंगलवार की सुबह अज्ञात युवक स्कूटी से आए और उन्होंने कहा कि हमें इलेक्ट्रानिक सामान चाहिए, हम बिजली फिटिंग करने आए है। जैसे ही महिला ने सामान बाहर निकालकर दिया। वैसे ही आरोपियों ने स्कूटी पर सामान रखा और वृद्धि महिला को धक्का देकर गिरा दिया और सामान लेकर भाग गए।
महिला ने हल्ला मचाया, जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक लूटेरे सामान लेकर भाग गए। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। हालांकि पुलिस ने दोपहर तक कोई कार्रवाई नहीं की। महिला का कहना थी शिकायती आवेदन कोतवाली थाने में दिया है। इधर थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया ने बताया कि हमारे पास तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर कार्रवाई करेंगे।



