Betul Crime News: आदिवासी युवती को प्रेमी ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती

Betul Crime News: Tribal girl burnt alive by lover after pouring petrol on her, admitted in district hospital in critical condition

Betul Crime News: गंज थाना क्षेत्र के मलकापुर निवासी एक युवती को उसके प्रेमी ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया है। युवती को उपचार के लिए गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मलकापुर हाल हमलपुर निवासी 22 वर्षीय आदिवासी युवती को प्रेमी आर्य मालवीय निवासी अर्जुन नगर ने सोमवार की रात 11 बजे पेट्रोल डालकर जला दिया। रात में ही परिजनों द्वारा युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक विवाह करने के लिए दबाव बना रहा था। विवाह करने से मना किया तो उसने पेट्रोल डालकर जला दिया है। पीड़िता ने बताया कि युवक रात के समय घर आया और उसने गेट पर पेट्रोल छिड़क दिया। पेट्रोल की महक आने पर युवती उठी और गेट खोला वैसे ही आरोपी ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना में युवती लगभग 30 प्रतिशत झुलस गईं है। 
एक बार शिकायत पर मांग ली थी माफी
पीड़िता ने बताया कि उसका प्रेमी उसे शराब पीकर परेशान करता था और चाकू मार दिया था।  जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। जब पुलिस उसे थाने लेकर गई तो उसने माफी मांग ली और परेशान नहीं करने की बात कही थी। माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया। माफी मांगने के कुछ घंटे बाद ही उसने घटना को अंजाम दे दिया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी शराब पीता है इसलिए वह उससे शादी नहीं करना चाहती है। युवती और आरोपी युवक पिछले एक वर्ष से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। 
इनका कहना है….
आरोपी के खिलाफ धारा 307 और एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
रविकांत डेहरिया गंज थाना प्रभारी बैतूल

Related Articles

Back to top button