Betul New Academic Session 2024: नए शिक्षा सत्र का आगाज, स्कूलों में मनाया प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया स्वागत
Betul New Academic Session 2024: New academic session begins, entrance ceremony celebrated in schools, students welcomed by applying tilak

Betul New Academic Session 2024: बैतूल नया शिक्षा सत्र का सोमवार से आगाज हो गया। पहले दिन स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया गया। स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया और उन्हें नियमित स्कूल आने के लिए प्रेरित किया है। बोर्ड और वार्षिक परीक्षाओं के समापन के बाद 1 अप्रैल से नया शिक्षा सत्र की शुरूआत हो गई। पहले दिन विद्यार्थियों की उपस्थिति बहुत कम रही। जो विद्यार्थी स्कूल पहुंचे शिक्षकों ने उन्हें तिलक लगाया और स्वागत किया है। शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी स्कूल पहुंचकर निरीक्षण किया। नए शिक्षा सत्र को लेकर शिक्षा विभाग और जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थी। 1 अप्रैल से शुरू हुआ नया शिक्षा सत्र 30 अप्रैल तक चलेगा। एक महीने तक कक्षाएं लगेगी, इसके बाद ग्रीष्मकालीन छुट््ट्यिां लग जाएगी। 15 जून के बाद फिर नियमित कक्षाएं लगना शुरू हो जाएगा। 1 अप्रैल से नया शिक्षा सत्र में सिर्फ खेल गतिविधियां आयोजित होगी, कोर्स नहीं पढ़ाया जाएगा।



