Kangana Ranaut: हिमाचल प्रदेश के मंडी सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने प्रचार प्रसार करना शुरू कर दिया है। चुनाव प्रचार करने निकली कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ी बात कर दी है। कंगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान राम का अंश बताते हुए कहा कि उनके प्रयास से 500 साल से रुका हुआ भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है। हम उनकी सेना है।