Betul Murder News Today: युवक की पीट-पीट कर हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Betul Murder News Today: Police arrested two accused of beating a young man to death

Betul Murder News Today: बैतूल जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ी में एक युवक की हुई हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 26 मार्च को सूचना मिली थी कि गांव के आंगनबाड़ी के पास  बुधराव पिता मन्नी इवने उम्र 29 साल बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे रास्ते में ही युवक की मौत हो गई थी। पुलिस मार्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिलने के कारण पुलिस ने हत्या की आशंका जताई थी। जब पुलिस ने इस पूरी मामले की जाँच शुरू की तो पता चला कि  26 मार्च रात्रि 09.30 बजे करीब गाँव मे आँगनवाडी केन्द्र के सामने रोड पर बुधराव इवने की बेहोसी की हालत में पड़े होने की सूचना मिलने पर  बुधराव के दोनो भाई घटनास्थल पर पहुंचे।
परिजनों को  पता चला कि बुधराव इवने के साथ अकारण ही कैलाश पिता फूलाजी धुर्वे उम्र 26 साल (2). पंकज पिता चैपू नरें उम्र 21 साल दोनो निवासी गुड़ी द्वारा
 गाली गलौच कर जान से मारने की नियत से हाथ थप्पड़ लात घूसो से मारपीट की है।  जिससे वह बेहोश हो गया। मृतक बुधराव को सिर मे पीछे एवं चेहरे पर चोटे लगी थी।  नाक से खून भी आ रहा है, परिजन जल्दी से एक गाडी करके बुधराव को अस्पताल बैतूल ले जा रहे थे तो रास्ते मे बैतूल बाजार के पास बुधराव की मौत हो गयी। मृतक बुधराव इवने के साथ पंकज नरें व कैलाश धुर्वे व्दारा की गई हाथ थप्पड लात घूसो से मारपीट के कारण सिर में चोट आने से बुधराव की मौत हुई। 
पुलिस ने  आरोपियो पंकज नरें व कैलाश धुर्वे के विरुद्ध धारा 302,34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपियो की गिरफ्तारी मे निरीक्षक मुकेश ठाकुर, उनि. पूनमचंद साहू, प्र.आर. 529 दिलीप झरबड़े, प्र. आर. 25 विनय जायसवाल, प्र. आर. 47 राजकुमार धुर्वे, प्र.आर. 282 रविन्द्र नागले, आर. 603 विनोद साहू, आर. 535 कुमेश की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button