Lok Sabha Elections 2024: भाजपा और कांग्रेस सहित पांच प्रत्याशियों प्राप्त किए नामांकन, इस तिथि तक जमा कर सकेंगे फार्म
Lok Sabha Elections 2024: Five candidates including BJP and Congress received nominations, forms can be submitted till this date
Lok Sabha Elections 2024: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र बैतूल-29 में गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। नामांकन के प्रथम दिन 5 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र प्राप्त किए गए। इनमें बहुजन मुक्ति पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के लिए नामांकन पत्र प्राप्त किए गए।उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मकसूद अहमद ने बताया कि 28 मार्च से प्रारंभ नामांकन प्रक्रिया आगामी 4 अप्रैल तक प्रात: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगी। इसके अलावा 29 मार्च गुड फ्रायडे, 31 मार्च दिन रविवार तथा 1 अप्रैल को निगोशिऐवल इन्सुमेंट के तहत अवकाश के चलते नामांकन पत्र नहीं भरे जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों की 5 अप्रैल को प्रात: 11 बजे से संवीक्षा की जाएगी। नाम वापसी की तिथि 8 अप्रैल अपराह्न् 3 बजे तक निर्धारित की गई है। प्रतीक आवंटन 8 अप्रैल को दोपहर 3 बजे के पश्चात किया जाएगा। इसके बाद 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान किया जाएगा।
28 मार्च से 4 अप्रैल तक नाम निर्देशन
29,31,01 अवकाश
5 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा
नाम वापसी तिथि 8 अप्रैल
प्रतीक आवंटन 8 अप्रैल
मतदान 26 अप्रैल



