Betul Road Accident News Today: कार ने बाईक को मारी टक्कर, युवक की मौत, दूसरे हादसे में 2 घायल

Betul Road Accident News Today: Car hits bike, young man dies, 2 injured in another accident

Betul Road Accident News Today: कार ने बाईक को मारी टक्कर, युवक की मौत बैतूल। बैतूल-रानीपुर, गौठाना के पास कार ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नंदीखेड़ा निवासी राहुल पिता हंसू धुर्वे (25) बाईक से कहीं जा रहा था। शुक्रवार की शाम को गौठाना के पास एक कार ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती किया था। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि बाईक चालक की गलती से हादसा हुआ है या फिर कार चालक की गलती से फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

प्रथम दृष्टया जांच में पुलिस को जानकारी यह मिली है कि बाईक चालक द्वारा तेज एवं लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाई गई। जिसके कारण हादसा हुआ है। एक और सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे में बैतूलबाजार निवासी आकाश पिता पिंटू सरियाम (11) और पिंटू पिता मनोहर सरिया (30) इन दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती किया है।

Related Articles

Back to top button