Betul Power Cuts Today: 22 मार्च को बैतूल के इन क्षेत्र में सुबह से रहेगी बिजली कटौती

Betul Power Cuts Today: There will be power cuts in these areas of Betul from morning on 22 March

Betul Power Cuts Today: मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल शहर द्वारा 22 मार्च को गौठाना के 11 केव्ही फीडर में मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल शहर जोन-1 के प्रबंधक ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के चलते शुक्रवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक गौठाना फीडर के शारदा नगर, रानीपुर रोड, फासी खदान, पाड़ी हास्पिटल, बैतूल टॉउन कालोनी, भिलवा टेक, कृष्णा पुरा टिकारी, मोती वार्ड, न्यू बारस्कर कालोनी, बसोड़ी मोहल्ला, गौठान, क्षेत्र में विद्युत सप्लाई  बंद रहेगी।

मेंटेनेंस के बावजूद भी गुल हो जाती बिजली

विद्युत वितरण कंपनी द्वारा समय-समय पर बिजली मेंटेनेंस का कार्य किया जाता है। इसके बावजूद भी रिमझिम बारिश होने की स्थिति में बिजली बिल हो जाती है। गर्मी के दिनों में बार-बार फाल्ट आते रहते हैं। बिजली गुल होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ता है। मेंटेनेंस के लिए लाखों रुपए खर्च किए जाते लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकलता है। 

Related Articles

Back to top button