Sarkari Job: भारतीय पशुपालन निगम में 1125 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू

Sarkari Job: Recruitment for 1125 posts in Animal Husbandry Corporation of India, application process started

Sarkari Job: भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड ने इस बार बंपर भर्ती निकली है। नौकरी पाने के लिए बेरोजगारों के पास यह अच्छा मौका है। खास बात यह है कि इसमें 10वी और 12वीं पास अभ्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड ( BPNL) ने केंद्र प्रभारी केंद्र, विस्तार अधिकारी एवं केंद्र सहायक के 1125 पदों पर भर्ती निकली है। इसमें केंद्र प्रभारी के 125 केंद्र विस्तार अधिकारी के 250 और केंद्र सहायक के 750 पद शामिल है। भर्ती के लिए 14 मार्च 2024 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 21 मार्च 2024 आवेदन करने की अंतिम तिथि है। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को 944 फीस देना पड़ेगा।

जानकारी के अनुसार केंद्र प्रभारी के लिए मान्यता प्रताप यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है। केंद्रीय विस्तार अधिकारी के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण और केंद्र सहायक के लिए 10 वी उत्तीर्ण होना चाहिए। वेतन की बात की जाए तो केंद्र प्रभारियों को 43500 केंद्र विस्तार अधिकारी को 40500 और केंद्र सहायक को 37500 वेतन दिया जाएगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 से 40 के बीच होना चाहिए। इसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। भर्ती की अधिक जानकारी और आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bharatiyapashupalan.com को लॉगिन कर सकते हैं। 

Related Articles

Back to top button