Betul Power Cuts: 16 और 17 मार्च को बैतूल शहर के इस एरिया में सुबह से रहेगी बिजली कटौती, फीडर में मेंटेनेंस कार्य के कारण बंद रहेगी सप्लाई

Betul Power Cuts: There will be power cuts in this area of ​​Betul city from morning on March 16, supply will be closed due to maintenance work in the feeder

Betul Power Cuts: मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल शहर द्वारा 16 मार्च को कालापाठा के 11 केव्ही फीडर में मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल शहर जोन-1 के प्रबंधक ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के चलते शनिवार को प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक कालापाठा फीडर के लोहिया वार्ड, चुन्नी ढाना, राजेन्द्र वार्ड, सिविल लाईन, संजय कॉलोनी, मुर्गी चौक, शिवाजी वार्ड, स्वीपर कॉलोनी, जेएच कॉलेज रोड आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई  बंद रहेगी।

इसके अलावा 17 मार्च को 11 केव्ही गंज फीडर में मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। मेंटेनेंस कार्य चलते रविवार को प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक गंज फीडर के आबकारी, सिंधी कॉलोनी, देना बैंक, लोहिया वार्ड, तेल टंकी, लक्की सेंटर, कांति शिवा टॉकीज, सेंट्रल बैंक, एसबीआई बैंक, मैकेनीक चौक, अग्रवाल पेट्रोल पंप, बीजेपी कार्यालय, डॉ.मुले गुरूद्वारा रोड, हाथी नाला, डॉ.लश्करे, बीएसएनएल ऑफिस पुलिस क्वाटर हाऊसिंग बोर्ड गंज महाराष्ट्र बैंक आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी।

Related Articles

Back to top button