Betul Today News: संगीतमय शिव महापुराण कथा के आरंभ से पूर्व निकाली भव्य कलश यात्रा
Betul Today News: A grand Kalash Yatra was taken out before the start of the musical Shiv Mahapuran story
Betul Today News: बैतूल।धार्मिक नगरी बैतूलबाजार में गुरूवार से भगवान भोलेनाथ की भक्ति में भक्त लीन हो गए है। 14 मार्च से संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा का विधि विधान से पूजन के साथ आरंभ हो गया है। कथा स्थल चौकीपुरा बैतूलबाजार से सुबह भव्य कलश यात्रा प्रारंभ की गई। सैकड़ों महिलाएं, बालिकाएं पीले रंग के वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हुए कलश यात्रा लेकर नगर के प्रमुख मार्ग से निकलीं। चौकीपुरा से सिंहवाहिनी चौक, बैंक चौराहा, माता मंदिर से होते हुए कलश यात्रा बाजार चौक में पहुंची। बाजार चौक में राठौर समाज के द्वारा शीतल जल और स्वल्पाहार का वितरण भक्तों को किया गया। बैंक चौक, माता मंदिर बावली के पास, तिलक वार्ड और गुमनाम चौक पर भी कलश यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया और स्वल्पाहार, शीतल जल और शर्बत प्रदान किया गया। बाजार चौक से कलश यात्रा गुड़ मंडी चौक पर पहुंची। यहां पर सौम्य पावर जिम की ओर से भक्ताें को शीतल पेयजल प्रदान कर पुष्पवर्षा की गई। कलश यात्रा आयोजन स्थल पर पहुंची जहां पर महिलाओं ने अपने सिर पर रखे कलश कथा स्थल पर पूजन के लिए रखे। इस दौरान आयोजकाें की ओर से सभी भक्तों के लिए स्वल्पाहार, शर्बत और शीतल पेयजल का प्रबंध किया गया।
आकर्षण का केंद्र रहा शिवलिंग:
कलश यात्रा में सबसे प्रमुख आकर्षण का केंद्र कथा स्थल पर स्थापित किए जाने वाले शिवलिंग और नंदी की प्रतिमा रही। सामने कलश लेकर महिलाएं और बालिकाएं चल रहीं थी और उनके पीछे शिवलिंग और नंदी की प्रतिमा थी। जगह-जगह भक्ताें के द्वारा भगवान भोलेनाथ का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।सभी नगर वासियों के सहयोग से 14 मार्च से 20 मार्च तक किए जा रहे इस आयोजन में दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक शिवमहापुराण कथा होगी।



