Betul Mandi Bhav 12 March 2024: आज 12 मार्च 2024 के बैतूल मंडी भाव, 11 हजार 907 बोरे रही उपज की आवक
Betul Mandi Bhav 12 March 2024: Betul Mandi Bhav today 12 March 2024, 11 thousand 907 sacks of produce arrived
Betul Mandi Bhav 12 March 2024: मंगलवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 12 मार्च 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 11 हजार 907 बोरे रही। 6797 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 2105 बोरे , मक्का की आवक 2 हजार 700 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में आवक में कमी आई
कृषि उपज मंडी में उपज में सोमवार की अपेक्षा मंगलवार आवक में कमी आई है। सोयाबीन और मक्के की सबसे ज्यादा आवक आ रही है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक काम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है। आने वाले दिनों में उपज की आवक और बढ़ने की संभावना है। सीजन में आवक कितनी अधिक हो जाती है कि उपज डालने के लिए मंडी परिसर भी कम पड़ जाता है।

