Road Accident News: गैस से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा, आग लगने से चालक और क्लीनर जिंदा जले

Road Accident News: A tanker full of gas lost control and overturned, the driver and cleaner were burnt alive in the fire

Road Accident News: रायसेन जिले में एलपीजी गैस टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया और आग लग गई। इस हादसे में टैंकर चालक और क्लीनर जिंदा जल गए। हादसे के बाद हाईवे पर ट्रैफिक जाम हो गया था सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर 3:00 बजे सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बाड़ी के पास नेशनल हाईवे पर नागिन मोड में एलपीजी गैस से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया और टैंकर में आग लग गई। आग लगती ही ऊंची ऊंची आग की लपटे   और धुएं का गुबार उठने लगा। सूचना मिलती ही पुलिस और दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची 7 दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस हादसे की जांच में जुड़ गई है। 

 

 

Related Articles

Back to top button