Gold- Silver Price Today: आज 65 हजार के पार पहुँचे सोने के दाम, चांदी के रेट में भी बढ़ोतरी
Gold- Silver Price Today: Gold price crossed 65 thousand today, silver rate also increased
Gold- Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 07 मार्च 2024 को सोने- चांदी के दाम में बढ़ोतरी हुई है। (Gold Silver Price) सोने की कीमत 65 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 72000 प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक गुरुवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 65049 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 59584 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 48786 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 38053 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। गुरुवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 72121 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।


