T20 World Cup 2024: T20 वर्ल्ड कप में होगी भारत और पाकिस्तान की जबरदस्त टक्कर, अभी से टिकट हो गई फूल

T20 World Cup 2024: There will be a fierce competition between India and Pakistan in the T20 World Cup, tickets are sold now

फ़ाइल फ़ोटो

T20 World Cup 2024: अमेरिका और वेस्टइंडीज में 2024 का T20 वर्ल्ड कप होगा। मैच को लेकर अभी से तैयारी चल रही है। मैच के लिए सारे टिकट पहले ही बिक चुके है। कुछ वेबसाइट पर टिकट 1.86 करोड़ रुपये तक बिक रहा है। जानकारी के मुताबिक जून 2024 में होने वाले टी 20 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के सभी मैच अमेरिका में ही खेले जाएंगे। टी 20 वर्ल्ड कप में पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के साथ न्यूयॉर्क में, दूसरा मैच 9 जून को पाकिस्तान के साथ, तीसरा मैच 12 जून को अमेरिका के साथ और चौथा मैच कनाडा के साथ फ्लोरिडा में खेला जाएगा।

ICC T20 वर्ल्ड कप 1 जून से 29 जून तक खेला जाएगा। टीमो को ग्रुप में बाटा गया है। ग्रुप A- में भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका शामिल है। ग्रुप B में इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान, ग्रुप C में न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी और ग्रुप D में साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड और नेपाल शामिल है। टूर्नामेंट में कुछ कल 55 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बारबाडोस में खेला जाएगा। 

Related Articles

Back to top button