Gold- Silver Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में भारी उछाल आया, जाने 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड के रेट
Gold- Silver Price Today: There was a huge jump in the prices of gold and silver on the first day of the week, know the rate of 22 carat 10 gram gold.
Gold- Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 4 मार्च 2024 को सोने- चांदी के दाम में बढ़ोतरी हुई है। (Gold Silver Price) सोने की कीमत 63 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 70000 प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोमवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 63473 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 58141 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 47605 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 37132 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। सोमवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 70518 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।


