Crime News Today: सौतेले पिता को मारा पत्थर, ईलाज के दौरान मौत, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime News Today: Stepfather pelted with stone, died during treatment, police arrested the accused

Crime News Today: बैतूल के सारनी थाना क्षेत्र के राखड़ मोहल्ले में एक युवक ने सौतेले पिता के सिर में पत्थर मार दिया और लात घुसों से पिटाई कर दी। गंभीर हालत में पिता को उपचार के लिए भोपाल हमीदिया अस्पताल भर्ती किया था। उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 14 फरवरी को सारनी वार्ड क्रमांक 2 राखड़ मोहल्ला में रमेश मर्सकोले अपने भांजा आलोक और भांजी हेमलता के साथ घर पर था। इसी समय सौतेला पिता बबलू उर्फ बद्रीप्रसाद यादव घर पहुंचा और अपने नाती आलोक से पीने का पानी मांगा। आलोक पानी लेने गया तो आरोपी रमेश ने पानी देने से मना किया और अपने सौतेले पिता बबलू उर्फ बद्रीप्रसाद यादव से बोला कि तुम किससे पूछकर अंदर जा रहे हो। जैसे ही बद्रीप्रसाद ने अन्दर जाकर पानी का गिलास लाया तो आरोपी रमेश ने बद्रीप्रसाद उर्फ बबलू को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और पत्थर से सिर पर वार कर दिया। उसके बाद आरोपी ने गले, गर्दन व सीने पर कई वार किए। जिससे मृतक बबलू उर्फ बद्रीप्रसाद यादव का गम्भीर चोट आई। इलाज के दौरान बबलू उर्फ बद्रीप्रसाद यादव की 21 फरवरी को हमीदिया अस्पताल भोपाल में इलाज के दौरान मौत हो हो गई।

इस मामले में सारनी पुलिस ने आरोपी रमेश मर्सकोले के विरूद्ध धारा 302 आईपीसी का प्रकरण पंजीबद्ध किया था। आरोपी रमेश मर्सकोले की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी अरविंद कुमरे के नेतृत्व में एसआई प्रीति पालेवार, सुनिल गौर व सारनी पुलिस स्टाफ की अलग-अलग टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी रमेश मर्सकोले की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई। मुखबिर की सूचना पर आरोपी रमेश को ग्राम घोघरी थाना चोपना से गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button