SBI Or Indian Navy Bharti: भारतीय स्टेट बैंक और इंडियन नेवी में ऑफिसर के पद पर निकली भर्ती, नौकरी पाने का अच्छा मौका

SBI Or Indian Navy Recruitment: Recruitment for the post of officer in State Bank of India and Indian Navy, good opportunity to get a job.

SBI Or Indian Navy Bharti: भारतीय स्टेट बैंक में बंपर भर्ती निकली है। स्पेशल केडर ऑफीसर के 180 पदों के लिए भर्ती की जा रही है। जानकारी के मुताबिक सिक्योरिटी एनालिस्ट के तौर पर असिस्टेंट मैनेजर 23 पद, डिप्टी मैनेजर के 51 पद, मैनेजर के तीन पद, असिस्टेंट जनरल मैनेजर के तीन पद पर भर्ती की जानी है। SBI जारी किए गए विज्ञापन के अनुसार क्रेडिट एनालिस्ट के बैकलॉक और रेगुलर वैकेंसी को मिलाकर कुल 100 पदों पर भर्ती की जानी है। आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 मार्च 2024 है। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को 750 रुपए का शुल्क देना होगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय का संस्था से पीजी की डिग्री  समकक्ष होना अनिवार्य है। प्रोडक्ट डेवलपमेंट में काम से कम 2 साल का अनुभव भी होना आवश्यक है। भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होना चाहिए। अभ्यर्थी का सिलेक्शन लिखित परीक्षा इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। भर्ती के संबंध में आवेदन करने और अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल वेबसाइट sbi.co.in लॉगिन कर देख सकते हैं।
इंडियन नेवी में 254 पदों पर भर्ती
भारतीय नौसेना ने एसएससी ऑफिसर के 254 पदों पर भर्ती निकली है। भर्ती में आवेदन करने वाले विद्यार्थी को न्यूनतम 60% अंकों के साथ किसी भी विषय या अनुशासन में B.E/ B.Tech की डिग्री होना चाहिए। इस भर्ती में 2 जनवरी 2000 के बाद जन्म लेने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 24 फरवरी 2024 से प्रारंभ हो गए। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2024 है। आवेदन निशुल्क किया जा सकेंगे। आवेदन और अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in को लॉगिन कर देख सकते हैं।

Related Articles

Back to top button