Betul Road Accident: तीन सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Betul Road Accident: Two people died tragically in three road accidents, two seriously injured

Betul Road Accident: जिले में तीन अलग-अलग सड़क हादसे हुए जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। एक की हालत गंभीर होने पर नागपुर रेफर कर दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हरदा हाइवे का निर्माण कर रही एसएण्डपी कंपनी में कार्यरत युवक बाईक से कहीं जा रहा था तभी ग्राम आलमगढ़ के पास रविवार सुबह आयशर ट्रक ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में हरियाणा के हिसार जिले के आदमपुर जवाहर नगर निवासी सुजित सिंह पिता गोपीराम (25) की मौत हो गई। पुलिस ने उक्त ट्रक को जब्त कर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक का बैतूल जिला जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। 

दूसरा हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के उड़दन के पास हुआ है। जहां बाईक चालक ट्रक में घुस गया। हादसे में मनीष पिता आनंद धुर्वे (20) निवासी उड़दन की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। हादसा शनिवार शाम का बताया जा रहा है। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। तीसरा हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के उड़दन के पास हुआ। जहां पिकअप ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे मेें 15 वर्षीय किशोर और 20 वर्षीय युवती घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। युवती की हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय से भर्ती किया। युवती सुलोचना निवासी कल्याणपुर की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए नागपुर रेफर कर दिया है। पुलिस हादसों की जांच कर रही है।  

Related Articles

Back to top button