MP Chief Minister News: मैं मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव बोल रहा हूं…अधिकारियों को दिए तत्काल मदद के निर्देश

MP Chief Minister News: I am Chief Minister Dr. Mohan Yadav...Instructions given to officials for immediate help

MP Chief Minister News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सीएम हेल्पलाइन केंद्र पहुंच गए। उन्होंने शिकायतकर्ता से फोन पर बात की और तत्काल मदद का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने नवीन माथुर नाम के एक शिकायतकर्ता से बात की और कहां की मैं मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव बोल रहा हूं.. अपने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की थी इसका निराकरण हुआ या नहीं। शिकायत करता ने अपनी परेशानियों को मुख्यमंत्री को बताया। शिकायतकर्ता ने पैरालिसिस होने और उनके उपचार को लेकर सहायता की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि तत्काल आप इंस्ट्रूमेंट जमा करें आपकी मदद की जाएगी। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उक्त व्यक्ति  ऑफिस आएगा उसकी तत्काल मदद की जाए।

मुख्यमंत्री के अचानक सीएम हेल्पलाइन केंद्र पर पहुंचने से हड़कंप मच गया उन्होंने शिकायतकर्ताओं से पूछा कि उनकी शिकायत का निराकरण हो रहा है या नहीं हो रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन में आ रही है शिकायतों का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके। 

Related Articles

Back to top button