Betul Crime News: हत्या की घटना को अंजाम देने वाले दो नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, लाठी डंडों से पीटकर युवक को उतारा था मौत के घाट

Betul Crime News: 5 accused, including two minors, who committed the murder, were arrested. The youth was beaten to death with sticks.

Betul Crime News: बैतूल बिजादेही थाना क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो नाबालिग सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 22 जनवरी को  फरियादी बसंती वट्टी पति अनिल वट्टी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम तारा थाना बीजादेही जिला बैतूल द्वारा रिपोर्ट की और बताया कि 21 फरवरी की रात्रि में फरियादी के पति अनिल वट्टी पिता बिरजा वट्टी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम तारा थाना बीजादेही को आरोपी संतूलाल उसके तीनों पुत्र एवं एक अन्य व्यक्ति के द्वारा मृतक अनिल को जबरदस्ती मोटर साइकिल पर बैठा कर मोरन नदी के पास ले गए थे।  अनिल वट्टी द्वारा आरोपी संतुलाल की पत्नी मालती बाई को भगा कर ले जाने की बात पर से संतुलाल ने उसके तीन पुत्रों एवं एक अन्य के द्वारा अनिल के साथ लाठी डंडे एवं होज पाइप से मारपीट कर हत्या कर शव को घर पर फेंक गए थे। उक्त घटना में फरियादी बसंती द्वारा बीच बचाव किया गया था जिसमें फरियादी बसंती के साथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट की गयी हैं। उक्त सूचना की रिपोर्ट पर थाना बीजादेही में  धारा 364 323 302 34 147 148 भादवि का पंजीबद्ध कर किया गया। मृतक अनिल वट्टी के शव की शव पंचायातनामा कार्यवाही कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोली में कराया गया हैं।

विवेचना के दौराने आरोपी संतुलाल वट्टी पिता छन्नु वट्टी उम्र 43 वर्ष, राहुल वट्टी पिता संतुलाल वट्टी उम्र 21 वर्ष दोनों निवासी ग्राम तारा थाना बीजादेही, अंकुश छिपने पिता सुरेश छिपने उम्र 20 वर्ष निवासी टिकारी बैतूल को गिरफ्तार कर एवं दो बाल अपचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त लाठी, डंडे, होस पाइप एवं तीन मोटर साइकिलें जप्त की गयी हैं । उपरोक्त आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया हैं। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक रविकांत डेहरिया, उप निरी. रवि शाक्य, सउनि संतोष चौधरी, आरक्षक 198 रवि कौशल की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button