Betul Weather News Today: फिर बदला मौसम, 2 डिग्री लुढ़का तापमान, बैतूल और हरदा में इस दिन बारिश के आसार
Betul Weather News Today: Weather changed again, temperature dropped by 2 degrees, chances of rain in Betul and Harda this day.
Betul Weather News Today: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। जिसके कारण मौसम में बदलाव आने लगा है। उत्तर भारत से ठंडी हवाएं चलने लगी है। बैतूल में गुरुवार को दिनभर हवाई चलने के कारण अधिकतम तापमान में कमी आ गई थी।गुरुवार रात का तापमान भी 2 डिग्री कम हुआ है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार बैतूल का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक के अगले 24 घंटे में एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है जिसके कारण 25 और 26 फरवरी को बैतूल, छिंदवाड़ा, हरदा, नर्मदापुरम में कहानी-कहानी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती है।
जानकारी के अनुसार 2 दिन तक पश्चिमी विक्षोभ का असर बना रहेगा। बारिश किसानों की चिंताएं बढ़ा सकती है। अभी कई किसानों ने फसल कटाई का काम शुरू किया है। कई किसानों की फैसले अभी कटाई पर नहीं आई है ऐसे में बारिश होती है तो फसलों को नुकसान होने की संभावना बनी है।



