Betul Mandi Bhav 22 February 2024: आज 22 फरवरी 2024 के बैतूल मंडी भाव, जाने मक्का, गेंहू सहित अन्य उपज के दाम
Betul Mandi Bhav 22 February 2024: Betul Mandi Bhav today 22 February 2024, know the prices of maize, wheat and other produce.
Betul Mandi Bhav 22 February 2024: गुरुवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 22 फरवरी 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 9 हजार 256 बोरे रही। 2355 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 2395 बोरे , मक्का की आवक 4 हजार 403 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में आवक में आई कमी
कृषि उपज मंडी में उपज में बुधवार की अपेक्षा गुरुवार आवक में कमी आई है। सोयाबीन और मक्के की सबसे ज्यादा आवक आ रही है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक काम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है। आने वाले दिनों में उपज की आवक और बढ़ने की संभावना है। सीजन में आवक कितनी अधिक हो जाती है कि उपज डालने के लिए मंडी परिसर भी कम पड़ जाता है।

