Betul Crime News: धारदार हथियार से किसान का गला रेतकर हत्या, खेत में मेड पर पड़ा मिला शव

Betul Crime News: Farmer murdered by slitting his throat with a sharp weapon, dead body found lying on a farm in the field

Betul Crime News: बैतूल जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र के कुजबा गांव में एक बुजुर्ग किसान की अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है।  शव खेत के मेड पर पास पड़ा मिला है। हत्या की घटना से  क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजनों की सुचना पर पुलिस पहुंची है।और एसडीओपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। एसड़ीओपी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि  श्यामराव चिल्हाटे (65) खेती का काम करते है। वे अपने खेत गए थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी थी।

पुलिस  घटना स्थल पर पहुंची है।अज्ञात हमलावर ने मृतक के खेत के मेड पर शव फेंक दिया है।मेड के पास खून से लथपथ पड़ा शव मिला है। अज्ञात आरोपी ने बेहरमी से हत्या की गई है। मृतक के बेटा धनराज ने बताया कि मेरे पिता मंगलवार खेत गए थे,वह देर तक वापस घर नहीं आये तो तलाशी करने पर उनका शव  खेत मे खून से लथपथ पड़ा मिला जिसकी पुलिस को तत्काल सूचना दी है। पुलिस को हत्या अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button